कंप्यूटर (Computer)
- एक कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डेटा को संग्रहीत, प्रोसेस और आउटपुट करने में सक्षम है। यह एक ऐसी मशीन है जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों को समझती है और उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए निष्पादित करती है।
- दूसरे शब्दों में कहें तो, “कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो यूजर के द्वारा दिए गये निर्देश या कमांड को इनपुट के रूप में लेता है और इस निर्देश को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करता है.”
- Computer शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के compute शब्द से हुई है जिसका अर्थ है ‘गणना करना’.
- कंप्यूटर का अविष्कार ‘चार्ल्स बेबेज (Charles Babbage)’ ने किया था. इसलिए चार्ल्स बेबेज को ‘कंप्यूटर का पिता’ भी कहा जाता है.
कंप्यूटर का पूर्ण रूप है:
C - Common
O - Operation/Operating
M - Machine
P - Processing
U - Used for
T - Technology /Trade
E - Education
R - Research
कंप्यूटर के मुख्य घटक हैं:
1. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू): यह कंप्यूटर का मुख्य भाग है जो गणनाओं और निर्देशों को निष्पादित करता है।
2. मेमोरी (रैम): यह कंप्यूटर की अस्थायी मेमोरी है जो डेटा को संग्रहीत करती है।
3. हार्ड ड्राइव: यह कंप्यूटर की स्थायी मेमोरी है जो डेटा को संग्रहीत करती है।
4. इनपुट डिवाइस (कीबोर्ड, माउस आदि): यह उपयोगकर्ता को कंप्यूटर से बातचीत करने की अनुमति देता है।
5. आउटपुट डिवाइस (मॉनिटर, प्रिंटर आदि): यह कंप्यूटर के परिणामों को प्रदर्शित करता है।
कंप्यूटर के कार्य हैं:
1. डेटा प्रोसेसिंग
2. गणना
3. डेटा संग्रहण
4. संचार
5. मनोरंजन
कंप्यूटर के प्रकार हैं:
1. पर्सनल कंप्यूटर (पीसी)
2. लैपटॉप
3. टेबलेट
4. स्मार्टफ़ोन
5. सर्वर
6. मेनफ्रेम
7. सुपरकंप्यूटर
कंप्यूटर की विशेषता – Features of Computer in Hindi
1:- Speed (गति)
कंप्यूटर के काम करने की स्पीड काफी तेज होती है। कंप्यूटर इंसानो की तुलना में बहुत तेजी से कार्यो को करते है। यह एक सेकंड में एक लाख से भी ज्यादा कार्यों को पूरा कर सकते है। किसी मनुष्य को गुणा, भाग करने में 1 से 2 मिनट का समय लगता है जबकि कंप्यूटर गुणा, भाग को 1 सेकंड से भी कम समय में पूरा कर सकता है.
2:- Accurate (सटीक)
कंप्यूटर बिना गलती किये किसी भी काम को पूरा करता है. मनुष्य एक काम को करने में बहुत गलती करता है जबकि कंप्यूटर बिना गलती किये अपने कार्य को पूरा कर लेता है.
3:- Reliable (विश्वसनीय)
कंप्यूटर बहुत ही विश्वसनीय होता है. हम कंप्यूटर को जितनी बार भी इनपुट देंगे तो कंप्यूटर हमें हमेशा सही आउटपुट ही प्रदान करेगा। इसी वजह से हम मनुष्य से ज्यादा कंप्यूटर पर विश्वास करते है.
4:- Memory (मेमोरी)
कंप्यूटर की मेमोरी बहुत ही शक्तिशाली होती है. हम सभी चीजों को याद नहीं रख सकते लेकिन कंप्यूटर सभी चीजों को बिना भूले याद रखता है. कंप्यूटर की मेमोरी दो प्रकार की होती है – पहली ‘प्राइमरी मेमोरी’ और दूसरी ‘सेकेंडरी मेमोरी’.
5:- Diligence (परिश्रमी)
कंप्यूटर बिना थके सालों तक काम कर सकता है. कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा परिश्रमी होता है. एक इन्सान थोड़े समय काम करने के बाद थक जाता है जबकि कंप्यूटर थकता नहीं है.
6:- Easy (आसान)
कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है और इसे हम बहुत कम समय में सीख सकते हैं.
7:- Automation (स्वचालित)
कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन है. यह अपने कार्यों को खुद से पूरा करती है. जब एक बार यह अपने कार्य को शुरू कर देती है तो बिना किसी मनुष्य की सहायता के इसे पूरा कर देती है.
8:- No Feeling (भावनाहीन)
कंप्यूटर के पास मनुष्य की तरह कोई भी भावना (feeling) नहीं होती है. इसलिए यह भावना में बहकर कोई भी काम नहीं करता.
9:- No Intelligence (कोई बुद्धिमत्ता नहीं)
कंप्यूटर के पास मनुष्य की तरह खुद से सोचने समझने की शक्ति नहीं होती है. यह सिर्फ प्रोग्रामिंग के आधार पर अपने कार्य को करता है. इसके पास दिमाग नहीं होता है.
10:– Privacy (गोपनीयता)
कंप्यूटर में हम अपनी पर्सनल जानकारी को स्टोर कर सकते हैं. हम कंप्यूटर में पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर को lock कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के आपके कंप्यूटर को इस्तेमाल नहीं कर सकता.
कंप्यूटर के उपयोग- Applications of Computer in Hindi
इसके निम्नलिखित उपयोग है जिनके बारे में नीचे बताया गया है :-
1- Medical (स्वास्थ्य)
कंप्यूटर का इस्तेमाल स्वास्थ से सम्बंधित क्षेत्रों में किया जाता है। आधुनिक समय में कंप्यूटर का उपयोग करके मरीजों की बिमारी का पता लगाया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग अस्पतालों में मरीजों का ultrasound (अल्ट्रासाउंड), ब्लड टेस्ट, CT स्कैन और MRI करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा कंप्यूटर का उपयोग X-ray करने, औऱ मरीजों को मॉनिटर करने के लिए भी किया जाता है। यह मरीजों के दिल की गति को मापने में भी मदद करता है।
2- Communication (संचार)
कंप्यूटर का इस्तेमाल संचार (communication) करने के लिए भी किया जाता है। आज के समय में संचार करने के लिए कंप्यूटर एक लोकप्रिय विकल्प है।
कंप्यूटर का उपयोग करके यूजर घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर सकता है , डेटा को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर कर सकता है और घर बैठे मीटिंग कर सकता है। घर बैठे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करने के लिए यूजर Skype और Zoom जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकता है।
3- Home (घर)
इसका उपयोग घरो में बहुत से कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है जैसे की :- ऑनलाइन भुगतान करने के लिए , गेम खेलने के लिए , मूवी देखने के लिए आदि। इसके अलावा छात्रों के द्वारा कंप्यूटर का उपयोग प्रोजेक्ट बनाने के लिए, पढ़ाई करने के लिए भी किया जाता है।
4- Science and Engineering (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
सुपर कंप्यूटर का उपयोग विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है। यह कंप्यूटर विज्ञान में नई खोज करने में मदद करता है। इसके अलावा सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए , भूकंप की तीव्रता (intensity) मापने के लिए भी किया जाता है।
वैज्ञानिक और इंजीनियर कंप्यूटर का उपयोग डेटा को इकठ्ठा करने के लिए , उस डेटा को एनालाइज करने के लिए और स्टोर करने के लिए करते है।
5- Industry (उद्योग)
कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी बड़ी कंपनियों में inventory को मैनेज करने के लिए, इंटीरियर डिज़ाइन के लिए, प्रोडक्ट के sample को डिज़ाइन करने के लिए, और वीडियो कांफ्रेंस करने के लिए किया जाता है।
6- Online Marketing (ऑनलाइन मार्केटिंग)
आधुनिक समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल ऑनलाइन मार्केटिंग करने के लिए भी किया जाता है। छोटे बड़े व्यवसाय कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट को बेचते है और काफी अच्छा प्रॉफिट कमाते है। ऑनलाइन मार्केटिंग को डिजिटल मार्केटिंग भी कहा जाता है।
7– Game (खेल)
कंप्यूटर गेमर्स के लिए काफी लोकप्रिय होते है। कंप्यूटर का इस्तेमाल gamers के द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन गेम खेलने के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर की स्क्रीन काफी बड़ी होती है जिसकी वजह से गेम खेलते वक़्त यूजर को अच्छा अनुभव प्राप्त होता है।
8– Bank (बैंक)
कंप्यूटर का इस्तेमाल बैंक में भी किया जाता है। बैंको में कंप्यूटर का उपयोग पैसो को ट्रांसफर और पैसो को जमा करने के लिए किया जाता है।
9– Art (कला)
इसका इस्तेमाल कला के क्षेत्र में भी किया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग करके हम चित्रों को बना सकते है , ग्राफ़िक्स डिज़ाइन कर सकते है और वीडियो को एडिट कर सकते है।
10– Entertainment (मनोरंजन)
कंप्यूटर का इस्तेमाल ऑनलाइन फिल्मे देखने के लिए , गाने सुनने के लिए और गेम खेलने के लिए भी किया जाता है। आधुनिक समय में कंप्यूटर मनोरंजन करने का एक लोकप्रिय साधन है।
Advantages of Computer in Hindi – कंप्यूटर के फायदे
इसके फायदे निम्नलिखित हैं:-
1- Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)
कंप्यूटर का उपयोग करना काफी आसान होता है। इसका उपयोग करने के लिए ज्यादा तकनिकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं पड़ती।
2- Multitasking (मल्टीटास्किंग)
यह multitasking होता है। यानी कंप्यूटर एक समय में एक से अधिक कार्यो को आसानी से पूरा कर सकता है।
3- High Speed (तेज़ गति)
कंप्यूटर काफी तेज होते है जिसकी वजह से यह अपने सभी कार्यो को बहुत कम समय में पूरा कर देते है। क्योकि यह तेज गति से कार्य करते है जिसकी वजह से यूजर का काफी समय बचता है।
4- Accuracy (सटीकता)
यह यूजर को बिलकुल सटीक (accurate) परिणाम देते है। कंप्यूटर जटील से जटील गणनाओ को आसानी से हल करने में सक्ष्म होते है।
5- Storage (स्टोरेज)
कंप्यूटर की स्टोरेज छमता काफी अधिक होती है जिसकी वजह से यह बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकते है।
6- Reduce Paper work (कागज का कम इस्तेमाल)
कंप्यूटर में सारा काम डिजिटल होता है जिसकी वजह से कंप्यूटर में कागज का उपयोग बहुत कम मात्रा में किया जाता है। यह पेड़ो को बचाने में एक अहम भूमिका भी निभाते है क्योकि कागज को पेड़ो की मदद से ही बनाया जाता है।
7- Productivity (उत्पादकता)
यह उत्पादकता (productivity) को बढ़ाते है। इंसानो की तुलना में कंप्यूटर अधिक मात्रा में काम कर सकता है। कंप्यूटर 24/7 घंटे लगातार काम कर सकता है।
Disadvantages of Computer in Hindi – कंप्यूटर के नुकसान
इसके नुकसान नीचे दिए गये हैं:-
1- Cyber Crime (साइबर अपराध)
कंप्यूटर में साइबर क्राइम का खतरा हमेशा बना रहता है। साइबर क्राइम का अर्थ होता है की इंटरनेट के माध्यम से कोई अपराध करना. आजकल कंप्यूटर का उपयोग डेटा की चोरी , लोगो के साथ फ्रॉड , और लोगो को ब्लैकमेल करने के लिए भी किया जाता है।
2- Virus (वायरस)
कंप्यूटर में वायरस प्रवेश होने का खतरा हमेशा बना रहता वायरस कंप्यूटर में प्रवेश करके डेटा को डिलीट कर देता है , डेटा की चोरी करता है और उस डेटा का गलत इस्तेमाल करता है।
3- No Mind (कोई दिमाग नहीं)
कंप्यूटर के पास हम इंसानो की तरह सोचने समझने की शक्ति नहीं होती। कंप्यूटर खुद से कोई निर्णय नहीं ले सकता या खुद से कोई कार्य नहीं कर सकता। यह केवल उतना ही कार्य करेगा जितना यूजर कमांड देगा।
4- Human Dependent (मनुष्य पर निर्भर)
कंप्यूटर को चलाने के लिए इंसानो की आवश्यकता पड़ती है क्योकि कंप्यूटर खुद से चालू नहीं हो सकता है।
5- Health Issues (स्वास्थ्य समस्या)
कंप्यूटर को लगातार चलाने से यूजर को शरीर से समन्धित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है जैस की :- सिर दर्द, कमर दर्द , उंगलियों में दर्द और आंख का कमजोर होना आदि।
6- Expensive (महंगा)
कंप्यूटर काफी महंगे होते है और इन्हे मेन्टेन करने में भी काफी ज्यादा पैसे खर्च होते है।
7- Addiction (लत)
अधिक मात्रा में कंप्यूटर का उपयोग करने से कंप्यूटर की लत लग जाती है। लोग पूरा पूरा दिन कंप्यूटर के सामने बैठकर गेम खेलते रहते है , वीडियोस देखते रहते है।
